रिफॉर्म का नाम सुनते ही कांग्रेस विरोध की तख्ती लेकर क्यों दौड़ पड़ती है?

PM मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि रिफॉर्म का नाम सुनते ही कांग्रेस विरोध की तख्ती लेकर खड़ी हो जाती है।

मोदी ने कहा कि One Nation, One Election हो, SIR हो, वक्फ बोर्ड में सुधार हो या CAA—कांग्रेस ने हर बड़े बदलाव का विरोध किया है।

सरकार का कहना है कि देश तेजी से आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन कांग्रेस हर बड़े बदलाव के रास्ते में विरोध, भ्रम और वोटबैंक की राजनीति लेकर खड़ी हो जाती है।

सवाल ये है कि अगर सुधार देश के भविष्य के लिए हैं, तो फिर हर बदलाव का विरोध क्यों?

PM मोदी का कहना है कि रिफॉर्म ही विकसित भारत की नींव मजबूत करते हैं। लेकिन कांग्रेस आज भी पुराने राजनीतिक तरीके से बाहर नहीं निकल पाई है और उसका एजेंडा सिर्फ विरोध तक सीमित है।

अब सवाल कांग्रेस से है—क्या हर सुधार का विरोध करना ही राजनीति है, या फिर देश के हित में कुछ बदलावों का साथ देना भी जरूरी है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *